होम राजनाथ बोले- जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2022 09:54 PM

राजनाथ बोले- जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन

राजनाथ बोले- जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन

राजनाथ बोले- जब होगा कानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार शुरू कर दिए हैं। पहले और दूसरे चरण के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में थे जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने योगी आदित्यनाथ के कामकाज को गिनाया और लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। राजनाथ सिंह ने कहा कि विकास की दरख़्त होती है क़ानून-व्यवस्था का दुरुस्त होना। 'जब होगा क़ानून का शासन तभी विकास करेगा योगासन'...84 प्रकार के योगासन होते हैं और UP में विकास 83 तरह के योगासन कर रहा है। एक योगासन को हमने विपक्ष के लिए छोड़ा है, जिसका नाम है शीर्षासन।राजनाथ ने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूँ कि उन्होंने उत्तर परेश में बहुत अच्छी क़ानून और व्यवस्था दी है। गुंडे और माफिया आजकल जेल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। मज़हब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगते हैं। इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नए भारत का निर्माण तभी होगा जब नए उत्तर प्रदेश का निर्माण होगा। यह काम केवल भाजपा ही कर सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)