होम प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे है भाजपा, उनका बड़ा नेता बड़ा झूठ और छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है: अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2022 09:49 PM

प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे है भाजपा, उनका बड़ा नेता बड़ा झूठ और छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है: अखिलेश

प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे है भाजपा, उनका बड़ा नेता बड़ा झूठ और छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है: अखिलेश

प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे है भाजपा, उनका बड़ा नेता बड़ा झूठ और छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है: अखिलेश

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा। 

संविधान बचाने है चुनाव 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख ने कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, भाजपा सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। इसी बीच उन्होंने हाथरस मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला। इतना जघन्य अपराध। भाजपा सरकार ने परिवार को अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया। अगर सही से इलाज मिलता तो बेटी की जान बच जाती। सपा प्रमुख ने कहा कि जनता साइकिल के निशान को पहचानती है। साइकिल का एक पहिया लोहिया जी का है, दूसरा अंबेडकर जी का है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)