होम भाजपा गठबंधन ने की 11 सूत्री संकल्प दस्तावेज की घोषणा, पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण देने का किया वादा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2022 09:41 PM

भाजपा गठबंधन ने की 11 सूत्री संकल्प दस्तावेज की घोषणा, पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण देने का किया वादा

भाजपा गठबंधन ने की 11 सूत्री संकल्प दस्तावेज की घोषणा, पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण देने का किया वादा

भाजपा गठबंधन ने की 11 सूत्री संकल्प दस्तावेज की घोषणा, पुलिस बल में महिलाओं को आरक्षण देने का किया वादा

भाजपा और इसके गठबंधन सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस तथा शिअद (संयुक्त) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 11 सूत्रीय संकल्प दस्तावेज की घोषणा की। इसमें बेअदबी के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, पुलिस बल में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण और पांच एकड़ तक भूमि वाले किसानों की कर्ज माफी का वादा किया गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, शिअद (संयुक्त) प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा और भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा समेत अन्य नेता मौजूद थे। पुरी ने कहा कि सत्ता में आने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पंजाब की सुरक्षा और शांति के साथ ही सबका साथ, सबका विकास के आधार पर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)