होम चुनावी दंगल में उतरेंगे PM मोदी, 7 फरवरी को UP और उत्तराखंड में होगी जनसभा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 5, 2022 09:32 PM

चुनावी दंगल में उतरेंगे PM मोदी, 7 फरवरी को UP और उत्तराखंड में होगी जनसभा

चुनावी दंगल में उतरेंगे PM मोदी, 7 फरवरी को UP और उत्तराखंड में होगी जनसभा

चुनावी दंगल में उतरेंगे PM मोदी, 7 फरवरी को UP और उत्तराखंड में होगी जनसभा

उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब खुद उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 7 फरवरी दिन सोमवार को बिजनौर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अधिकांश सीटें कवर हो जाएंगी। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री मोदी 7 फरवरी को बिजनौर में फिजिकल हाइब्रिड रैली करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में चुनाव आयोग के नए दिशानिर्देशों के तहत एक हजार कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त बाकी नेतागण और पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। उत्तर प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में हरिद्वार और देहरादून की जनता शामिल होगी और इस रैली के माध्यम से 14 विधानसभाओं को कवर करने का प्रयास होगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है। पहले चरण में 10 फरवरी को 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर जिले प्रमुख हैं। जबकि दूसरे चरण में 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद क्रमश: 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)