होम सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आवारा कुत्तों पर देशव्यापी सुनवाई, दिल्ली-एनसीआर में शेल्टर आदेश में बदलाव
आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्णय लिया है। कोर्ट ने न सिर्फ सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को नोटिस जारी किया, बल्कि अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित सभी मामलों को अपने पास ट्रांसफर कर लिया है। अब इस मुद्दे पर देशभर में सुप्रीम कोर्ट ही सुनवाई करेगा।
नई दिल्ली। आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्णय लिया है। कोर्ट ने न सिर्फ सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को नोटिस जारी किया, बल्कि अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित सभी मामलों को अपने पास ट्रांसफर कर लिया है। अब इस मुद्दे पर देशभर में सुप्रीम कोर्ट ही सुनवाई करेगा।
21 अगस्त को आए आदेश में कोर्ट ने 11 अगस्त को दिए गए आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर में पकड़े गए आवारा कुत्तों का नसबंदी (स्टरलाइजेशन) और टीकाकरण (वैक्सिनेशन) किया जाए और फिर उन्हें उसी इलाके में वापस छोड़ा जाए।
11 अगस्त को जस्टिस जे.बी. पारडीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में बंद करने का आदेश दिया था। पशु प्रेमियों ने इसे क्रूर और अव्यवहारिक बताते हुए चीफ जस्टिस के सामने चुनौती दी। बाद में यह मामला तीन जजों की बेंच को भेजा गया। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने 14 अगस्त को सुनवाई के बाद 21 अगस्त को नया आदेश जारी किया।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रीय नीति बनाने पर विचार करेगा। मामले की अगली सुनवाई 8 सप्ताह बाद होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।