होम U-Turn on Aravali: सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाई रोक, जयराम रमेश बोले- यह पर्यावरण की जीत, मंत्री दें इस्तीफा
अरावली पर्वतमाला (Aravali Range) की परिभाषा और संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने ही फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस यू-टर्न के बाद सियासत गरमा गई है।
U-Turn on Aravali: अरावली पर्वतमाला (Aravali Range) की परिभाषा और संरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने ही फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट के इस 'यू-टर्न' के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट के इस कदम को पर्यावरण के लिए बड़ी राहत बताया है। उन्होंने इसे किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि "भारत के पर्यावरण को बचाने और सांस लेने में आसानी के लिए एक जीत" करार दिया है।
जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर अरावली के संवेदनशील इकोसिस्टम को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
जयराम रमेश ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पर्यावरण मंत्री उन पर और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगा रहे थे।
दरअसल, अरावली की 'नई परिभाषा' तय की जा रही थी, जिससे खनन और निर्माण गतिविधियों के लिए रास्ता खुलने का डर था। सुप्रीम कोर्ट ने अब इस पर रोक लगा दी है, जिसे पर्यावरणविद एक अंतरिम जीत मान रहे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि लड़ाई अभी लंबी है और इसे पूरी तरह खत्म करना जरूरी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।