होम सत्येंद्र जैन पर ईडी का बड़ा एक्शन, 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 23, 2025 07:07 PM

सत्येंद्र जैन पर ईडी का बड़ा एक्शन, 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत उनसे जुड़ी 7.44 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है।

सत्येंद्र जैन पर ईडी का बड़ा एक्शन, 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच

Satyendra Jain News: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत उनसे जुड़ी 7.44 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है।

कैसे शुरू हुई जांच?

  • ईडी की जांच सीबीआई की एफआईआर के आधार पर शुरू हुई।
  • आरोप था कि फरवरी 2015 से मई 2017 के बीच मंत्री रहते हुए जैन ने आय से अधिक संपत्ति जुटाई।
  • सीबीआई ने साल 2018 में जैन, उनकी पत्नी पूनम जैन और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

  • ईडी की जांच में पता चला कि नोटबंदी के बाद नवंबर 2016 में जैन के करीबी अंकुश जैन और वैभव जैन ने 7.44 करोड़ रुपये बैंक में जमा कराए।
  • यह रकम कंपनियों के नाम पर दिखाई गई, लेकिन असल में ये कंपनियां सत्येंद्र जैन के नियंत्रण में थीं।
  • आयकर विभाग और अदालत ने भी माना कि दोनों जैन परिवार के बेनामीदार हैं।

कुल जब्त संपत्ति 12.25 करोड़

  • ईडी पहले ही 4.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी थी।
  • अब 7.44 करोड़ और अटैच होने के बाद कुल जब्त संपत्ति 12.25 करोड़ रुपये हो गई है।
  • ईडी जल्द ही इस मामले में पूरक चार्जशीट दाखिल करेगी।
  • फिलहाल केस की सुनवाई दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रही है।

एक केस में मिल चुकी है राहत

  • सत्येंद्र जैन को लोक निर्माण विभाग भर्ती में अनियमितताओं से जुड़े केस में राहत मिली थी।
  • सीबीआई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दायर की और कहा कि किसी अपराध का कोई सबूत नहीं मिला।
  • कोर्ट ने भी आपराधिक षड्यंत्र का कोई संकेत नहीं पाया था।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)