होम ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुआ आमना-सामना: ढाका में पाकिस्तानी नेता से मिले एस जयशंकर, तस्वीर हुई वायरल
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और हालिया ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद पहली बार दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आमना-सामना हुआ है।
ढाका: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव और हालिया 'ऑपरेशन सिंदूर' (Operation Sindoor) के बाद पहली बार दोनों देशों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आमना-सामना हुआ है। यह मुलाकात बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई, जहां विदेश मंत्री एस जयशंकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में एस जयशंकर एक पाकिस्तानी नेता से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं।
विदेश मंत्री जयशंकर ने जिस पाकिस्तानी नेता से मुलाकात की, उनका नाम सरदार अयाज सादिक है।
बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और बीएनपी की चेयरपर्सन खालिदा जिया (80) को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।