होम राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS का पहला बड़ा बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- दोषियों को मिले कठोर दंड, खत्म हो भ्रम की स्थिति
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को लेकर जो भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है, उसे जल्द समाप्त किया जाना आवश्यक है।
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है. रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है. इस घटना से हम सभी आहत हैं.'
उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से भी जुड़ा हुआ है।
संघ सरकार्यवाह ने कहा, 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था और संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था-श्रद्धा अखंड और अटूट बनी रहे.'
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा, 'अभी जो भ्रम और असमंजस की स्थिति बनी हुई है वो समाप्त होनी चाहिए. इसे लेकर हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) करेंगे. हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं, शुद्धता और पवित्रता से पूरे धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था और विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा.'
अपने बयान में उन्होंने समाज से शांति और संयम बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करें.'
राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड का दोबारा ऑडिट करेगी। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। पुनः ऑडिट के दौरान निर्माण कार्यों पर हुए खर्च के साथ-साथ दान में मिले आभूषण, सोना, चांदी और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की भी जांच की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।