होम Bharat Tiwari Encounter: अमित शाह से मिले चिराग पासवान, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की उठाई मांग

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Jul 2, 2026 08:40 PM

Bharat Tiwari Encounter: अमित शाह से मिले चिराग पासवान, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की उठाई मांग

आरा के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

Bharat Tiwari Encounter: अमित शाह से मिले चिराग पासवान, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की उठाई मांग

आरा के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर और बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या का मुद्दा उठाते हुए दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

अमित शाह से मुलाकात में उठाए दो अहम मामले

चिराग पासवान ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या और आरा में भरत भूषण तिवारी की मौत से जुड़े घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से भेंट कर बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या तथा आरा में पुलिस द्वारा भरत तिवारी की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र एवं उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया."

भरत तिवारी एनकाउंटर पर क्या बोले चिराग पासवान?

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "हथियार कहां से आया नहीं आया ये जांच का विषय है... लेकिन उनके ऊपर जिस तरह से गोली चलाई गई है, जिस तरह से आत्मसमर्पण करने के बाद भी मारा गया है ये कतई उचित नहीं है."

उन्होंने स्पष्ट किया कि हथियार से जुड़े तथ्यों की जांच होनी चाहिए, लेकिन यदि आत्मसमर्पण के बाद भी कार्रवाई हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

भरत तिवारी मामले पर RJD ने भी उठाए सवाल

भरत तिवारी मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे हैरानी होती है कभी-कभी, भरत तिवारी की मौत क्यों हुई? ये छूट किसने दी? प्रशासनिक लापरवाही कैसे हुई? याद करिए, अगर कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, तो भी पुलिस को यह अधिकार नहीं है कि वह उसे एनकाउंटर कर दे. वह सरेंडर कर गया था, न्यायिक प्रक्रिया होनी चाहिए थी... आज भरत तिवारी की मौत पुलिस की गोलियों से नहीं होती... आज चिराग पासवान उनके घर जा रहे हैं, जाइए..."

डीएसपी राजेश शर्मा की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी की प्रतिक्रिया

भरत तिवारी मामले में डीएसपी राजेश शर्मा को दोबारा पोस्टिंग दिए जाने के सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "...ये निणर्य तो सरकार को लेना है, हम लोग कैसे कह सकते हैं कि पोस्टिंग उचित है कि नहीं है, लेकिन किसी भी मामले में कोई आरोपित है खास कर इतनी बड़ी घटना हुई… देश भर को लोग दुखी हैं, देश-दुनिया से लोग यहां (बिलौटी, भोजपुर) आ रहे हैं… तो कहीं न कहीं इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस पर इतना बड़ा आरोप है उसकी पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए."

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। विपक्षी दलों के साथ-साथ चिराग पासवान ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। अब इस मामले में आगे की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)