होम सावधान! व्हाट्सएप की एक फाइल ने उड़ाए कारोबारी के 10 लाख, पुलिस भी रह गई दंग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशअपराध Alert Star Digital Team Aug 28, 2025 05:12 PM

सावधान! व्हाट्सएप की एक फाइल ने उड़ाए कारोबारी के 10 लाख, पुलिस भी रह गई दंग

जिले के बावल क्षेत्र में रहने वाले एक स्टील कारोबारी को व्हाट्सएप पर आई एक अनजान फाइल पर क्लिक करना बेहद भारी पड़ गया। फाइल क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और देखते ही देखते दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 10 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए।

सावधान! व्हाट्सएप की एक फाइल ने उड़ाए कारोबारी के 10 लाख, पुलिस भी रह गई दंग

रेवाड़ी। जिले के बावल क्षेत्र में रहने वाले एक स्टील कारोबारी को व्हाट्सएप पर आई एक अनजान फाइल पर क्लिक करना बेहद भारी पड़ गया। फाइल क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और देखते ही देखते दो अलग-अलग बैंक खातों से करीब 10 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिए। मामले की शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ साइबर फ्रॉड?

बावल सेक्टर-2 निवासी वीराराम, जो मूल रूप से राजस्थान के जालौर जिले के हरियाली गांव के रहने वाले हैं, स्टील का कारोबार करते हैं और बावल की फैक्ट्रियों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल पर एक फाइल आई। जैसे ही उन्होंने उस पर क्लिक किया, फोन अचानक बंद हो गया और बार-बार कोशिश करने के बाद भी ऑन नहीं हुआ।

अगले दिन यानी 21 अगस्त को उन्हें बैंक से मैसेज आया कि उनके खाते से 4,98,000 रुपये और दूसरे खाते से 5 लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके हैं। बैंक से पुष्टि करने पर पता चला कि दोनों ट्रांजेक्शन 20 अगस्त को ही किए गए थे।

पुलिस जांच में जुटी

घटना का अहसास होते ही कारोबारी ने तुरंत साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रांजेक्शन के आधार पर साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)