होम ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी बेअसर, EY रिपोर्ट में बड़ा दावा – 2038 तक भारत बनेगा दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

समाचारदेशविदेश Alert Star Digital Team Aug 28, 2025 04:42 PM

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी बेअसर, EY रिपोर्ट में बड़ा दावा – 2038 तक भारत बनेगा दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 50% टैरिफ पॉलिसी से भारतीय निर्यातकों और उद्योग जगत में चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट भारत के लिए राहत की खबर लेकर आई है।

ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी बेअसर, EY रिपोर्ट में बड़ा दावा – 2038 तक भारत बनेगा दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 50% टैरिफ पॉलिसी से भारतीय निर्यातकों और उद्योग जगत में चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट भारत के लिए राहत की खबर लेकर आई है। EY इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ का भारतीय अर्थव्यवस्था पर खास असर नहीं होगा और भारत आने वाले वर्षों में रिकॉर्ड विकास दर्ज करेगा।

2038 तक भारत बनेगा आर्थिक महाशक्ति

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2038 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सकल घरेलू उत्पाद (PPP) 34.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 20.7 ट्रिलियन डॉलर (PPP) के स्तर पर होगी।

भारत की ताकतें – युवा आबादी और मजबूत सेविंग रेट

EY के चीफ पॉलिसी एडवाइजर के अनुसार, “भारत की सबसे बड़ी ताकतें हैं – युवा और कुशल कार्यबल, सेविंग और निवेश दरें। ये कारक अस्थिर वैश्विक वातावरण में भी भारतीय विकास को निरंतर गति देंगे।”

2025 तक भारत की औसत आयु 28.8 वर्ष होगी, जो डेमोग्राफिक एडवांटेज साबित होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सरकारी कर्ज का अनुपात 2030 तक घटकर 75.8% पर आ जाएगा, जबकि 2024 में यह 81.3% था। इसके विपरीत, अमेरिका, चीन और अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का ऋण लगातार बढ़ता जा रहा है।

भारत की मौजूदा स्थिति

वर्तमान में भारत 4.19 ट्रिलियन डॉलर नॉमिनल जीडीपी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। थिंक टैंक का अनुमान है कि 2028 तक भारत जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

चीन और अन्य देशों से तुलना

रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक चीन 42.2 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ सबसे आगे रहेगा। हालांकि, चीन की घटती जनसंख्या और बढ़ता कर्ज उसके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। इसके मुकाबले भारत की स्थिति कहीं ज्यादा मजबूत और स्थिर मानी जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)