होम ईडी रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले– AAP डरने वाली नहीं, पीएम को डिग्री दिखानी ही पड़ेगी

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 27, 2025 07:38 PM

ईडी रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले– AAP डरने वाली नहीं, पीएम को डिग्री दिखानी ही पड़ेगी

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सौरभ भारद्वाज के घर हुई ईडी रेड पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बुधवार (27 अगस्त) को उन्होंने भारद्वाज से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार की हर साजिश का डटकर मुकाबला किया जाएगा।

ईडी रेड पर भड़के मनीष सिसोदिया, बोले– AAP डरने वाली नहीं, पीएम को डिग्री दिखानी ही पड़ेगी

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सौरभ भारद्वाज के घर हुई ईडी रेड पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बुधवार (27 अगस्त) को उन्होंने भारद्वाज से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार की हर साजिश का डटकर मुकाबला किया जाएगा।

18 घंटे की रेड को बताया "फर्जी ड्रामा"

सिसोदिया ने कहा कि मंगलवार (26 अगस्त) को ईडी ने सौरभ भारद्वाज के घर करीब 18 घंटे छापेमारी की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
उनके मुताबिक, "जब भी देश पीएम मोदी और बीजेपी से सवाल करता है, तब ईडी विपक्षी नेताओं के घर रेड डाल देती है। यह छापेमारी सिर्फ पीएम की फर्जी डिग्री पर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए की गई थी।"

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि मजाक में किसी ने कहा, "सौरभ के घर से एक कागज मिला है जिस पर लिखा था– डिग्री तो दिखानी पड़ेगी।" यह जनता के दिल की आवाज है कि पीएम को अपनी डिग्री दिखानी ही होगी।

बीजेपी पर लगाया "फर्जी केस" का आरोप

सिसोदिया ने दावा किया कि ईडी का इस्तेमाल अब विपक्ष को डराने और झूठे मुकदमे बनाने के लिए हो रहा है।
"पूरा देश जानता है कि पीएम की डिग्री पर सवाल उठे हैं, कोर्ट में भी यही मुद्दा उठा। इसीलिए बीजेपी ने फर्जी केस और फर्जी रेड की साजिश रची।" – उन्होंने कहा।

"AAP परिवार एकजुट, डरने वाला नहीं"

मनीष सिसोदिया ने सौरभ भारद्वाज और उनके परिवार की हिम्मत की सराहना की और कहा कि AAP का हर कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति के खिलाफ इस लड़ाई में उनके साथ है।
"हम एक परिवार हैं, जब तक साथ हैं, कोई भी झूठ और साजिश हमें नहीं झुका सकती।"

उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी AAP नेताओं को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पार्टी ने हर बार मजबूती से लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ती रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)