होम गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस. ने जीते सर्वाधिक 12 पुरस्कार ‘प्रथम स्थान’ पर रही सी.एम.एस. झाँकी

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Jan 27, 2022 06:51 PM

गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस. ने जीते सर्वाधिक 12 पुरस्कार ‘प्रथम स्थान’ पर रही सी.एम.एस. झाँकी

गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस. ने जीते सर्वाधिक 12 पुरस्कार ‘प्रथम स्थान’ पर रही सी.एम.एस. झाँकी

गणतंत्र दिवस परेड में सी.एम.एस. ने जीते सर्वाधिक 12 पुरस्कार ‘प्रथम स्थान’ पर रही सी.एम.एस. झाँकी

लखनऊ, 27 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी झाँकी ‘मंगलमय है वह जगह जहाँ प्रभु महिमा गाई जाती है’ ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रों ने गणतन्त्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों 11 पुरस्कार अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ड्रिल ‘भारत का टीकाकरण’ में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस ने ‘सबको अवसर, सबको उन्नति’ ड्रिल में द्वितीय स्थान अर्जित किया। सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) बालकों के मार्च पास्ट में प्रथम रहा जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ने बालिकाओं के मार्च पास्ट में प्रथम स्थान पर बाजी मारी। इसी प्रकार, बालिकाओं के फ्लैग मार्च में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस ने प्रथम स्थान जबकि बालकों के फ्लैग मार्च में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने तृतीय स्थान अर्जित किया। नृत्य प्रस्तुति में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) दोनों ही प्रथम रहे जबकि महानगर कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पाइप बैण्ड एवं ब्रास बैण्ड प्रस्तुति में सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने क्रमशः प्रथम व तृतीय स्थान अर्जित किया।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शिन के उपरान्त यह झाँकी सी.एम.एस. कानपुर रोड के प्रांगण में सभी के अवलोकनार्थ रखी गई है, जहाँ छात्र, अभिभावक, शिक्षक व सभी नागरिक इस झाँकी को नजदीक से देखकर इससे प्रेरणा ग्रहण कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)