होम फिर चलेगी मथुरा-वृंदावन रेल बस: 18 नवंबर से शुरू होगा संचालन, किराया हुआ दोगुना
फिर चलेगी मथुरा-वृंदावन रेल बस: 18 नवंबर से शुरू होगा संचालन, किराया हुआ दोगुना
मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन पर फिर से रेल बस चलेगी। यह रेल बस कई वर्षों से बंद थी। इस बार रेल बस का किराया बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है। रेल बस के चलने से सीधे वृंदावन पहुंचने वालों के लिए आसानी होगी। रेल बस का संचालन 18 नवंबर से शुरू हो जाएगा।
रेल बस विगत कई वर्षों से खराब पड़ी थी। रेलवे अधिकारी नई रेल बस लाने की बात कर रहे थे। लेकिन पिछले दिनों रेल महाप्रबंधक के दौरे के समय इस मुद्दे को प्रमुखता से उनके समक्ष उठाया। इसके बाद रेलवे ने पुरानी रेल बस को ही ठीक कराकर 18 नवंबर से चालू कराने का निर्णय लिया है।
इस बार किराया बढ़ाया गया
इस रेल बस का किराया 30 रुपये होगा। यह रेल बस सुबह 8.55 बजे मथुरा जंक्शन से वृंदावन के लिए चलेगी और 9 बजकर 30 मिनट पर वृंदावन पहुंच जाएगी। इस दौरान वह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी रुकेगी।
वृंदावन के लिए रेल बस को दूसरा चक्कर शाम 3 बजकर 20 मिनट पर मथुरा जंक्शन से शुरू होगा। यह 3 बजकर 55 मिनट पर वृंदावन पहुंचेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि 18 नवंबर से रेल बस शुरू होगी। फिलहाल पुरानी रेल बस को ही चालू किया गया है जिसका किराया 30 रुपये होगा।
बीस रुपये में वृंदावन जा रहा है टेंपो
टेंपो का मथुरा से वृंदावन का किराया 20 रुपये है। रेल बस का किराया 30 रुपये कर दिया गया है। किराया बढ़ने से वृंदावन जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो सकती है। जानकारी रहे पहले रेल बस का किराया 15 रुपये था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।