होम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम से पहले सपाइयों ने किया लोकार्पण

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2021 11:15 PM

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम से पहले सपाइयों ने किया लोकार्पण

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम से पहले सपाइयों ने किया लोकार्पण

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: पीएम से पहले सपाइयों ने किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने लोकार्पण कर दिया। इतना ही नहीं सपाइयों ने पुलिस को चकमा देकर एक्सप्रेस-वे पर साइकिल यात्रा निकाली। सांकेतिक लोकार्पण में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक नफीस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। इसे लेकर प्रशासनिक महकमा सकते में आ गया है।हालांकि सांकेतिक लोकार्पण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही बता दिया था। बावजूद इसके पुलिस महकमा व जिला प्रशासन इसे लेकर संजीदा नहीं रहा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। 
सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 16 नवंबर यानी आज मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जाना है। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी भी कर ली गई हैं। उधर अखिलेश यादव की विजय यात्रा निकालने के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले ही कार्यकर्ताओं से कह दिया था कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संकेतिक लोकार्पण करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)