होम कब होगा राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार ? अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2021 10:51 PM

कब होगा राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार ? अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान

कब होगा राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार ? अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान

कब होगा राजस्थान मंत्रिमंडल का विस्तार ? अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान

राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से अलग-अलग मुलाकात की थी और टकराव को समाप्त करने का फॉर्मूला तैयार किया था। इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि अब जल्दी ही हमारे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। आपको बता दें कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अभी 2 साल का समय बचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहे अंतर्कलह को समाप्त करने की कोशिशों में जुटी हुई है। इतना ही नहीं सियासी गलियारों में सबसे ज्यादा गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार की ही चल रही हैं कि आखिर वो कब होगा और 9 में से कितने पद गहलोत समर्थको को और कितने पायलट खेमे को मिलेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)