होम संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने सोशल मीडिया को बताया अराजकवादी, कहा- इस पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2021 10:54 PM

संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने सोशल मीडिया को बताया अराजकवादी, कहा- इस पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने सोशल मीडिया को बताया अराजकवादी, कहा- इस पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

संघ विचारक एस गुरुमूर्ति ने सोशल मीडिया को बताया अराजकवादी, कहा- इस पर लगे पूर्ण प्रतिबंध

भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने देश में मीडिया के योगदान और विकास को याद किया। इस मौके पर पीसीआई ने मीडिया से कौन नहीं डरता? विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए, तमिल की पत्रिका ‘तुगलक’ के संपादक स्वामीनाथन गुरुमूर्ति ने मीडिया में स्वतंत्रता के पहले से लेकर आज तक आए बदलावों की चर्चा की। सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे ‘अराजकतावादी’ बताया और कहा कि इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए, क्योंकि यह हर किसी की छवि, राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रीय हितों के प्रति खतरा पैदा करता है। संगोष्ठी में भाग लेने वालों में से कुछ लोगों ने गुरुमूर्ति के सुझाव से असहमति जताते हुए कहा कि असत्यापित सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए उपाय किए जाने की जरूरत है औरगलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध उचित कदम नहीं होगा। सोशल मीडिया के सकारात्मक पहलुओं को रेखांकित करते हुए, प्रतिभागियों में से एक ने कहा कि इसने लोगों को किसी भी विषय पर स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान किया है। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) चंद्रमौली कुमार प्रसाद की अगुवाई वाली पीसीआई ने कार्यक्रम में गुरुमूर्ति को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)