होम जनरल डिब्बों को एसी कोच में बदलने की तैयारी में रेलवे, कम पैसे में मिलेगा आरामदेह सफर

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 16, 2021 11:00 PM

जनरल डिब्बों को एसी कोच में बदलने की तैयारी में रेलवे, कम पैसे में मिलेगा आरामदेह सफर

जनरल डिब्बों को एसी कोच में बदलने की तैयारी में रेलवे, कम पैसे में मिलेगा आरामदेह सफर

जनरल डिब्बों को एसी कोच में बदलने की तैयारी में रेलवे, कम पैसे में मिलेगा आरामदेह सफर

रेलवे के सफर को सुविधाजनक और आरामदेह बनाने के लिए सरकार लगातार काम करने की कोशिश में है। इतना ही नहीं, जनरल कोच में भी सुविधाजनक सफर सरकार की ओर से सुनिश्चित की जा रही है। अगर सब कुछ ऑन ट्रैक चलता रहा तो कम पैसों में भी आपको एसी कोच में सफर करने का आनंद प्राप्त हो सकता है। खबरों के मुताबिक रेलवे की ओर से जनरल यानी कि सामान्य डिब्बे को एसी कंपार्टमेंट में बदलने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच को एसी डिपो में तब्दील करने की योजना पर काम कर रहा है। रेलवे के इस योजना से यात्रियों को आरामदायक सफर में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इन एसी डिपो का किराया भी कम होगा ताकि जो यात्री ज्यादा किराया देने में सक्षम नहीं है वह भी एसी में सफर करने का आनंद उठा सकें। एक प्रतिष्ठित समाचार पोर्टल के खबरों के मुताबिक इन एसी कोच में 100 से 120 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और इसका किराया भी काफी कम होगा। यह कोच पूरी तरीके से आरक्षित होंगे और इनमें स्वत: बंद होने वाले दरवाजे भी होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)