होम Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 17, 2026 01:48 PM

Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

Rahul Gandhi की Hemant Soren को चिट्ठी, छात्रों के आंदोलन पर बढ़ा दबाव; बोले- खुद प्रदर्शनकारियों से मिलें CM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह स्वयं प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करें, ताकि उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता और मजबूत हो सके।

रांची में राज्य की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन 24 दिनों से जारी है। प्रदर्शन के बीच देवेंद्र नाथ महतो भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वहीं, राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए आज भी आमंत्रित किया है। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में JMM, कांग्रेस, लेफ्ट और RJD की गठबंधन सरकार है। ऐसे में राहुल गांधी की ओर से मुख्यमंत्री को लिखी गई चिट्ठी को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राहुल गांधी ने छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध और प्रदर्शन करने का अधिकार देता है और यह लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभों में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठा रहे छात्रों के साथ खड़ी रही है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम के तहत सभाएं आयोजित की जा रही हैं और इस दौरान छात्रों से मुलाकात भी की जा रही है।

'छात्रों की मांगें जायज', राहुल गांधी ने की समिति की सराहना

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्र भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से छात्रों के साथ संवाद के लिए समिति गठित किए जाने की भी सराहना की।

कांग्रेस नेता के मुताबिक, छात्रों की कई मांगों को लेकर सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सहमति भी बनी है। इसके बावजूद आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में उन्होंने मामले के समाधान के लिए मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत पहल को जरूरी बताया।

RSS-BJP पर राहुल गांधी का शिक्षा व्यवस्था को लेकर आरोप

राहुल गांधी ने अपनी चिट्ठी में शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर RSS और BJP पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर RSS और BJP का कब्जा हो गया है और इसे छात्रों के शोषण और दमन के साधन में बदल दिया गया है।

'खुद छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलें हेमंत सोरेन'

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की कि वह प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सीधी पहल से सरकार की ओर से छात्रों की बाकी चिंताओं का समाधान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि युवा भारत का भविष्य हैं और संकट के इस दौर में उनके साथ खड़ा होना तथा उन्हें समर्थन देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की समस्याओं को सुनने और मामले के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)