होम पीछे के दरवाजे से बने CM, सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले-जनता के साथ हुआ धोखा

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Apr 15, 2026 08:11 PM

पीछे के दरवाजे से बने CM, सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले-जनता के साथ हुआ धोखा

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने के तुरंत बाद ही सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी और नए मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला।

पीछे के दरवाजे से बने CM, सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, बोले-जनता के साथ हुआ धोखा

बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के शपथ लेने के तुरंत बाद ही सियासत तेज हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार (15 अप्रैल, 2026) को पूर्णिया में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी और नए मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला।

“पिछले दरवाजे से सीएम बनाया गया…”

प्रशांत किशोर ने कहा, "मुझे जो जानकारी है बीजेपी से कोई बड़ा लीडर यहां (शपथ ग्रहण में) नहीं आया. किसी राज्य का मुख्यमंत्री या डिप्टी सीएम नहीं आया. ये दिखाता है कि जैसे 202 का मैंडेट पिछले दरवाजे से लिया गया है उसी प्रकार सम्राट चौधरी को भी पिछले दरवाजे से बीजेपी वालों ने मुख्यमंत्री बनाया है. क्योंकि उन्हें मालूम है चुनाव नीतीश कुमार के नाम पर हुआ है. कहीं न कहीं बिहार के लोगों के साथ धोखा हुआ है."

उन्होंने आगे कहा, "आपको बताना चाहिए था कि छह महीने बाद नीतीश कुमार नहीं रहेंगे. आपने वोट लिया '25 से 30 फिर से नीतीश' और वोट लेने के बाद आप किसी दूसरे को मुख्यमंत्री बना रहे हैं. अब बिहार की जनता देखेगी वो (सम्राट चौधरी) कितना काम करते हैं."

CM बनने के बाद उठाए सवाल

सम्राट चौधरी को लेकर प्रशांत किशोर ने एक और बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री हैं, कम से कम अब उनको बता देना चाहिए कि उन्होंने 10वीं पास कब और कहां से की. अब तो आप राज्य के मुखिया बन गए, अगर 10वीं पास नहीं की तो कोई बात नहीं… "

“नई बीजेपी में ऐसे ही लोगों की चलती है”

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा, "उन पर लगे दाग पर कोई सफाई नहीं दी गई.. ये नई बीजेपी है, इसमें ऐसे ही लोगों की चलती है. बिहार में नया चेहरा थोपा है."

सरकार गठन पर भी उठाए सवाल

सरकार के गठन की प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। प्रशांत किशोर ने कहा, "जिस तरह से सरकार बन रही है वो लोकतांत्रिक नहीं है. अभी जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली बात है. दिल्ली में उनकी (बीजेपी) सरकार है."

इसके साथ ही उन्होंने भविष्य को लेकर भी टिप्पणी की और कहा, "आने वाले तीन-चार में बिहार से पलायन और बढ़ेगी. अमित शाह और पीएम मोदी की प्राथमिकता गुजरात है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)