होम PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 28, 2026 03:10 PM

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कई बच्चे शामिल हुए.

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। प्रधानमंत्री आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में कई बच्चे शामिल हुए, जहां पीएम मोदी ने बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ बातचीत भी की। इस खास मुलाकात के वीडियो और तस्वीरें प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई हैं।

बच्चों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी सहज और प्रसन्न नजर आए। वीडियो में वह बच्चों के साथ बातचीत करते और रक्षाबंधन के मौके पर उनके साथ खुशी के पल बिताते दिखाई दिए। बच्चों के साथ उनकी आत्मीय बातचीत और हाई-फाई वाला अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।

PM मोदी ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पर्व को भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा, 'रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.'

प्रधानमंत्री के बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह खास पल चर्चा में आ गया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ पीएम मोदी का सहज अंदाज लोगों को देखने को मिला।

राजनाथ सिंह ने भी बच्चों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बच्चों के साथ यह त्योहार मनाया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर बच्चों से राखी बंधवाई और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, नई दिल्ली में मेरे घर पर रक्षाबंधन मनाया गया. युवा भारत के साथ राखी के त्योहार की खुशियां और स्नेह साझा किया.

रक्षामंत्री ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ. भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)