होम Kangana Ranaut का बड़ा बयान: टिकट कटा तो भी नहीं डरेगीं! बोलीं- ‘मेरा अस्तित्व खत्म नहीं हो जाएगा’

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 27, 2026 08:00 PM

Kangana Ranaut का बड़ा बयान: टिकट कटा तो भी नहीं डरेगीं! बोलीं- ‘मेरा अस्तित्व खत्म नहीं हो जाएगा’

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अगले लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने या न मिलने को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है।

Kangana Ranaut का बड़ा बयान: टिकट कटा तो भी नहीं डरेगीं! बोलीं- ‘मेरा अस्तित्व खत्म नहीं हो जाएगा’

बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अगले लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने या न मिलने को लेकर अपनी बेबाक राय रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी इस बात का डर लगता है कि आगामी चुनाव में पार्टी उनका टिकट काट सकती है, तो कंगना ने साफ कहा कि इसे डर नहीं कहा जा सकता। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर के साथ-साथ अपने फिल्मी और रचनात्मक करियर को भी अपनी बड़ी ताकत बताया।

कंगना रनौत ने कहा कि वह राजनीति में जो भी बयान देती हैं, उसमें उनकी स्वतंत्र विचारधारा होती है। टिकट को लेकर अनिश्चितता के सवाल पर उन्होंने कहा, "डर तो नहीं कह सकते उसको, क्योंकि ये ठीक है कि मेरा विषय काफी हो गया है. ऐसा नहीं है कि डर हो गया कि मेरा अस्तित्व खत्म हो जाएगा. मैं फिल्म मेकर हूं, मैं राइटर हूं, मैं अपने जॉब से प्यार करती हूं. कई डायरेक्टर्स मेरे साथ काम करना चाहते हैं."

‘लाइफ में करने को बहुत कुछ है’

डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कंगना ने अपने फिल्मी करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पास राजनीति के अलावा भी कई विकल्प हैं। उन्होंने कहा, ''डिमांडिंग एक्ट्रेस हूं, सबसे पहले तो मुझे यही कहते हैं कि आप यहां से क्यों चली गईं? लाइफ में करने को बहुत कुछ है.''

कंगना के मुताबिक, उनका करीब 20 साल का कलात्मक करियर रहा है और फिल्म मेकर तथा राइटर के तौर पर उनकी अपनी अलग पहचान है। ऐसे में अगर भविष्य में उन्हें चुनाव का टिकट नहीं मिलता है तो वह इसे अपने अस्तित्व से जोड़कर नहीं देखतीं।

अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं कंगना

कंगना रनौत इन दिनों अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बाबा रामदेव के एक बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चिमगादड़ बन के लटका हुआ था क्या उसने देखा क्या था?'

इसके अलावा अभिनेत्री ने कृति सैनन से जुड़े रक्षाबंधन एड विवाद और जेन जी को लेकर दिए गए अपने बयानों पर भी सफाई पेश की। उन्होंने फिल्मों में कलाकारों के पहनावे और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी।

कंगना ने राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए सवाल किया कि रक्षाबंधन का उल्लेख क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चियां बुर्के पहनती हैं, वो क्यों नहीं बोलते हैं.

2024 में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी थीं कंगना

कंगना रनौत ने वर्ष 2024 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराकर संसद पहुंचीं।

अब अगले लोकसभा चुनाव को लेकर टिकट की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना ने साफ संकेत दिया है कि उनका राजनीतिक भविष्य केवल चुनावी टिकट पर निर्भर नहीं है। उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर और रचनात्मक पहचान को अपनी अलग ताकत के तौर पर पेश किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)