होम मैं आपसे माफी मांगता हूं.., एक्सप्रेसवे उद्घाटन में भावुक हुए PM मोदी, देर से पहुंचने की बताई बड़ी वजह

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Apr 14, 2026 08:24 PM

मैं आपसे माफी मांगता हूं.., एक्सप्रेसवे उद्घाटन में भावुक हुए PM मोदी, देर से पहुंचने की बताई बड़ी वजह

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। यह छह लेन का 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को घटाकर करीब ढाई घंटे का बना देगा।

मैं आपसे माफी मांगता हूं.., एक्सप्रेसवे उद्घाटन में भावुक हुए PM मोदी, देर से पहुंचने की बताई बड़ी वजह

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। यह छह लेन का 213 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को घटाकर करीब ढाई घंटे का बना देगा।

उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने देहरादून में रोड शो भी किया, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

कार्यक्रम में देर से पहुंचे, मांगी माफी

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से माफी मांगते हुए कहा,
‘सबसे पहले तो मैं आप सबसे मांफी मांगता हूं. उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कार्यकम में जुड़े हुए लोगों से भी क्षमा मांगता हूं. मुझे यहां पहुंचने में एक घंटे से भी ज्यादा देर हो गई. आप लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. मैं निकला तो समय पर ही था, लेकिन करीब-करीब 12 किलोमीटर के रोड शो दौरान इतना उत्साह था कि तेज गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया. धीरे-धीरे बढ़ते हुए लोगों का आशीर्वाद लेते हुए यहां पहुंचने में मुझे 1 घंटे से भी ज्यादा देर हो गई.’

“एक और बड़ी उपलब्धि” बताया प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री ने इस एक्सप्रेसवे को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा,
‘उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है. आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ इस प्रगति में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से अनायास निकला था कि इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा. मुझे बहुत खुशी है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और उत्तराखंड के लोगों के परिश्रम से यह युवा राज्य विकास के नए आयाम जोड़ रहा है. यह प्रोजेक्ट भी प्रदेश की प्रगति को नई गति देगा.’

क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि एक इकोनॉमिक कॉरिडोर है, जो पूरे क्षेत्र के विकास का मार्ग खोलेगा। उन्होंने कहा,
‘यह इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति के नए द्वार हैं, गेटवे हैं, डोर हैं. इनसे उम्मीदों की डोर भी जुड़ी हुई है. यह इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क के अलावा नए-नए व्यापार और कारोबार का मार्ग बनाते हैं, गोदामों और फैक्ट्रियों के लिए आधार तैयार करते हैं. दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से भी इस पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होने जा रहा है.’

कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर

इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)