होम वन बिग ब्यूटीफुल बिल बना कानून, ट्रंप ने पिकनिक समारोह में किए हस्ताक्षर, टैक्स कटौती और खर्च में कमी पर जोर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के लॉन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पिकनिक के दौरान ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ नामक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। टैक्स राहत और सरकारी खर्चों में कटौती से जुड़े इस बिल को अब कानून का दर्जा मिल गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस के लॉन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस पिकनिक के दौरान ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ नामक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए। टैक्स राहत और सरकारी खर्चों में कटौती से जुड़े इस बिल को अब कानून का दर्जा मिल गया है। ट्रंप प्रशासन इसे अपनी आर्थिक नीति की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रहा है।
इससे एक दिन पहले रिपब्लिकन-बहुल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने यह विधेयक 218–214 मतों से पारित किया था। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि नया कानून देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देगा और आम करदाताओं को राहत पहुंचाएगा।
पिकनिक समारोह में सांसदों, प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट मेहमानों की मौजूदगी में ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने अपने भाषण में कहा, "ये विधेयक अमेरिकी परिवारों और व्यवसायों के लिए एक नई शुरुआत है। हम करों को कम कर रहे हैं और अनावश्यक खर्चों में कटौती कर रहे हैं ताकि हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत हो।"
राष्ट्रपति ने आगे कहा, "मैंने कभी देश में लोगों को इतना खुश नहीं देखा। क्योंकि कई अलग-अलग वर्गों के लोग अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जिनमें सेना, आम नागरिक और विभिन्न प्रकार की नौकरियों से जुड़े लोग शामिल हैं।"
ट्रंप ने हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से यह विधेयक दोनों सदनों से पारित हो सका। उन्होंने दावा किया, "आपको मिला है- सबसे बड़ी टैक्स कटौती, सबसे बड़ी खर्च कटौती और अमेरिकी इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा निवेश।"
हालांकि ट्रंप और उनके रिपब्लिकन साथियों के लिए यह कानून एक बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है, लेकिन आलोचकों ने इस पर कई सवाल खड़े किए हैं। गैर-राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह कानून अमेरिका के मौजूदा 36.2 ट्रिलियन डॉलर के कर्ज में 3 ट्रिलियन डॉलर की और वृद्धि कर सकता है।
रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी बिल की लागत और इसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई। फिर भी 220 रिपब्लिकन सांसदों में से केवल दो ने इसके खिलाफ वोट दिया, जबकि डेमोक्रेट्स के सभी 212 सांसदों ने बिल का विरोध किया।
हाउस डेमोक्रेटिक लीडर हकीम जेफ्रीज़ ने इस कानून के खिलाफ संसद में 8 घंटे 46 मिनट लंबा भाषण देकर रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि "ये कानून समृद्ध वर्ग के लिए तोहफा है और इससे गरीब अमेरिकी नागरिकों की स्वास्थ्य बीमा और खाद्य सहायता सेवाएं छिन जाएंगी।"
‘वन बिग ब्यूटीफुल’ कानून में निम्नलिखित प्रमुख प्रावधान शामिल हैं:
हालांकि इस कानून की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह मिडिल क्लास को राहत देगा, छोटे व्यापारों को प्रोत्साहित करेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।
वहीं दूसरी ओर, कुछ विपक्षी नेताओं और उद्योगपतियों का मानना है कि इस कानून से शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी हो सकती है। उद्योगपति एलॉन मस्क भी इस कानून का विरोध कर चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।