होम कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने छोड़ा हाथ, हुए बीजेपी के साथ, कहा- देर आए दुरुस्त आए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2022 11:13 PM

कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने छोड़ा हाथ, हुए बीजेपी के साथ, कहा- देर आए दुरुस्त आए

कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने छोड़ा हाथ, हुए बीजेपी के साथ, कहा- देर आए दुरुस्त आए

कांग्रेस के स्टार प्रचारक ने छोड़ा हाथ, हुए बीजेपी के साथ, कहा- देर आए दुरुस्त आए

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को आज एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री आरपीएन सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, स्वतंत्रदेव सिंह, अनिल बलूनी की मौजूदगी में आरपीएन सिंहन बीजेपी में शामिल हुए। आरपीएन सिंह ने सभी का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि 32 सालों तक एक पार्टी में रहा लेकिन अब वो पार्टी वो रह नहीं गई। एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में पीएम मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी करना होगा वो करूंगा।  उन्होंने कहा कि देर आए दुरुस्त आए। आरपीएन सिंह के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सहारनपुर में जिला अध्यक्ष रह चुके शशि वालिया ने बीजेपी का दामन थामा हैं। यूपी कांग्रेस के प्रदेश सचिव और नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र अवाना भी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी मुख्यालय पहुंचने से पहले आरपीएन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं। कयास लगाया जा रहा है कि आरपीएन सिंह बीजेपी से सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)