होम बाहुबली गुड्डू पंडित समेत 9 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द, सपा ने नहीं दिया टिकट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2022 11:10 PM

बाहुबली गुड्डू पंडित समेत 9 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द, सपा ने नहीं दिया टिकट

बाहुबली गुड्डू पंडित समेत 9 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द, सपा ने नहीं दिया टिकट

बाहुबली गुड्डू पंडित समेत 9 उम्मीदवारों का नामांकन हुआ रद्द, सपा ने नहीं दिया टिकट

चुनावों के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पूर्व विधायक और बाहुबली गुड्डू पंडित समेत 9 लोगों का नामांकन निरस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, डिबाई से निर्दलीय सतपाल सिंह, मलखान सिंह, कालियान, चरन सिंह, चंद्रभान, नरेश कुमार और शिकारपुर से आईएनसी के लक्ष्मीकांत गिरी, बुलंदशहर से ऑल इंडिया माइनोरिटी फ्रंट के तारिख खान का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।

पूर्व विधायक श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित शिवसेना के टिकट पर डिबाई से चुनाव मैदान में उतरे थे। गुड्डू पंडित ने बीती 21 जनवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। आपको बता दें कि गुड्डू पंडित ने इसी माह सपा की सदस्यता ली थी और टिकट के लिए भी भागदौड़ कर रहे थे। लेकिन जब सपा ने टिकट नहीं दिया तो शिवसेना का दामन थाम लिया।

 

गुड्डू पंडित ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया कि मैंने आज समाजवादी पार्टी के दोगले रवैये और जनविरोधी नीति के कारण सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गुड्डू पंडित ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की दमनकारी नीतियों, सभी जातियों को सामान ना समझना, जनता को विकास के नाम पर बहकाना, मुस्लिम भाइयों और हिंदू भाइयों से झूठ बोलने के कारण मैं समाजवादी पार्टी का बहिष्कार करता हूं।

 

आपको बता दें कि गुड्डू पंडित डिबाई विधानसभा से टिकट मांग रहे थे लेकिन समाजवादी पार्टी ने यहां हरीश लोधी को मैदान में उतारा है। पूर्व विधायक गुड्डू पंडित नोयडा गांव के गिझौड गांव के मूल निवासी हैं और बुलंदशहर की डिबाई सीट से बीएसपी के विधायक भी रह चुके हैं। 2007 से 12 तक गुड्डू पंडित बसपा के विधायक रहे। वो 2012 से 17 तक समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पक्ष में विधान परिषद में वोट डालने की वजह से सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)