होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया । विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया कि हम सभी आज अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को हमारे देश में बहुत खुशी और गर्व के साथ मनाया जाता है। आज ही के दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था। हम सभी जानते हैं कि भारत को स्वतंत्रता 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन राष्ट्र का अपना कोई संविधान नहीं था। इसी दिन यानी 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था जिसे बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने बनाया था।

आज इसी संविधान के वजह से हमारा देश पूर्ण गणतंत्र है। इस दिन सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। एक लोकतांत्रिक देश में रहना हम सबके लिए गर्व की बात है। मैं चाहूंगा कि हम सभी को एक सच्चे राष्ट्रभक्त की तरह देश को एक बेहतर राष्ट्र बनाने में योगदान देते रहना हैं। उसी क्रम में विद्यालय प्रवंध समिति के सदस्य दिलीप सक्सेना ने भी अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों से देशहित मे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरान्त विद्यालय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता सिन्हा ने भारत के संविधान पर प्रकाश डाला। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य मनोज सक्सेना के पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता आकाश सक्सेना ने अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत इस अवसर पर कहा कि आज हम अपने देश का 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद जरूर हुआ था लेकिन हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। 26 जनवरी 1950 ही वह दिन था जब भारत पूर्ण गणतंत्र बना। इसी वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के अंदर हर्ष, उल्लास और नए सोच का संचार करता है. देशवासियों को यह संकल्प लेने के लिए भी प्रेरित करता है कि वो अमर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और अपने देश की रक्षा, गौरव और उत्थान के लिए सदा समर्पित रहेंगे।कार्यक्रम में आकाश सक्सेना श्रीमती शुभा गौतम , श्रीमती बबिता, श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती इन्द्रमोहिनी, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती चितवन गुप्ता, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्री मनुज शर्मा, श्री कुंज बिहारी, श्रीमती श्याम लता,श्रीमती नीलम, आदि का सहयोग रहा ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।