होम Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में मुस्लिम दंपती ने किए रामलला के दर्शन, बोले– मंदिर देखकर आत्मिक शांति मिली, CM योगी की खुलकर की तारीफ
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को एक मुस्लिम दंपती के दर्शन करने का मामला चर्चा में है। अंबेडकर नगर से आए शेर अली और उनकी पत्नी शायरा बानो ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को एक मुस्लिम दंपती के दर्शन करने का मामला चर्चा में है। अंबेडकर नगर से आए शेर अली और उनकी पत्नी शायरा बानो ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में समय बिताने के बाद दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास योजनाओं की खुलकर सराहना की।
अयोध्या पहुंचे शेर अली ने बताया कि वह इलाज के लिए अयोध्या आए थे, लेकिन मन में रामलला के दर्शन करने की इच्छा थी। उन्होंने कहा, “हमारा बहुत मन था कि हम राम मंदिर देखें। आज जब मंदिर देखा तो दिल खुश हो गया। मंदिर में बहुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा है। इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया है।”
शेर अली ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो कहा था, उससे कहीं ज्यादा विकास किया है। अयोध्या का पूरा कायाकल्प हो गया है। हर तरफ सौंदर्य और स्वच्छता दिखती है। हम सभी से अपील करते हैं कि एक बार जरूर राम मंदिर आएं और इसकी सुंदरता देखें।”
शेर अली की पत्नी शायरा बानो ने कहा, “हमने रामलला के दर्शन किए, मंदिर बहुत सुंदर बना है। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में बहुत फर्क है। पहले यहां की हालत ठीक नहीं थी, लेकिन अब सब कुछ बहुत अच्छा है। सीएम योगी ने अयोध्या को नई पहचान दी है।”
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर समाज में शांति और सौहार्द कायम रखना है तो सनातन धर्म के मार्ग पर चलना होगा। उनके इस संदेश के बाद यह पहला मौका है जब किसी मुस्लिम दंपती ने रामलला के दर्शन किए और इसे धर्म और एकता की मिसाल बताया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।