होम Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने किया ऐलान, NDA का चेहरा होंगे नीतीश कुमार, सीट बंटवारे पर जल्द बनेगा फॉर्मूला
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीएम चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने साफ कर दिया कि आगामी चुनावों में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीएम चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने साफ कर दिया कि आगामी चुनावों में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।
मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, “एनडीए के भीतर सब कुछ ठीक है। विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा हैं। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जारी है और जल्द ही अंतिम फॉर्मूला तय कर लिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए में किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है।
गिरिराज सिंह ने विपक्षी INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, “महागठबंधन एक बंटे हुए घर की तरह है। कांग्रेस पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव केवल आरजेडी के सीएम फेस हैं, पूरे गठबंधन के नहीं। इस बयान के बाद लालू यादव चिंतित और भयभीत हैं।”
बीजेपी नेता ने आगे कहा, “एनडीए की नीति, नीयत और नेतृत्व पूरी तरह तय है। किसी तरह की नाराजगी नहीं है। हम सब मिलकर बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं।”
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे — पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।