होम ‘कृष्ण’ निकला कासिम! मेरठ के मंदिर में एक साल तक बना रहा पुजारी, धोती खुली तो सामने आया असली चेहरा
धर्मांतरण और पहचान छुपाकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव से है, जहां एक युवक ने खुद को ‘कृष्ण’ बताकर प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी की भूमिका निभाई, और करीब एक साल तक पूजा-पाठ करता रहा।
मेरठ। धर्मांतरण और पहचान छुपाकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव से है, जहां एक युवक ने खुद को ‘कृष्ण’ बताकर प्राचीन शिव मंदिर में पुजारी की भूमिका निभाई, और करीब एक साल तक पूजा-पाठ करता रहा।
लेकिन हाल ही में एक विवाद के बाद उसकी असली पहचान ‘कासिम’ के रूप में सामने आई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
गांव के प्राचीन शिव मंदिर में पहले कोई पुजारी नहीं था। युवक ने खुद को कृष्ण बताते हुए मंदिर में रहने की अनुमति ली थी।
वह रोज सुबह-शाम पूजा-पाठ करता और गांववालों को आध्यात्मिक प्रवचन भी देता। ग्रामीणों ने उसे साधु मानकर आदर और विश्वास दिया।
कुछ महीनों बाद कुछ ग्रामीणों को उस पर शक हुआ और पहचान पत्र दिखाने को कहा,
तो वह अचानक 15 दिन के लिए गायब हो गया।
फिर लौटकर आया और पूजा दोबारा शुरू कर दी।
हाल ही में हस्तरेखा देखने को लेकर एक ग्रामीण से विवाद हुआ,
जिसके बाद वह मंदिर छोड़कर चला गया।
बुधवार को शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के अवसर पर मंदिर में भंडारा चल रहा था।
तभी 'कृष्ण' मंदिर पहुंचा और कमरे से कुछ सामान निकालने लगा।
ग्रामीणों को उस पर चोरी का शक हुआ, तो पूछताछ शुरू हुई।
बहस बढ़ने पर कुछ लोगों ने उसकी धोती खींच दी —
यहीं से उसका मुस्लिम होने का राज खुल गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि उसका असली नाम कासिम है,
पिता का नाम मोहम्मद अब्बास, और वह बिहार के सीतामढ़ी जिले के कोली रायपुर गांव का निवासी है।
उसने दावा किया कि:
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि:
पुलिस ने आरोपी कासिम के खिलाफ धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर लिया है।
बिहार पुलिस को भी सूचना भेजी गई है और आगे की जांच की जा रही है।
यह मामला न सिर्फ धार्मिक पहचान छुपाकर रहने, बल्कि गांव के पूरे समुदाय को एक साल तक धोखे में रखने से जुड़ा है।
अब पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कासिम का इरादा सच में धर्म परिवर्तन का था या कुछ और।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।