होम India-UK FTA: ब्रेग्जिट के बाद सबसे बड़ा समझौता, पीएम मोदी बोले– भारत-ब्रिटेन रिश्तों के लिए ऐतिहासिक दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे पर एक बड़ा आर्थिक ऐलान हुआ है। यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात के बाद भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए।
लंदन/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन दौरे पर एक बड़ा आर्थिक ऐलान हुआ है।
यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ मुलाकात के बाद भारत और ब्रिटेन ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए।
यह डील न सिर्फ दो देशों के आर्थिक रिश्तों में नया मोड़ लाएगी, बल्कि ब्रेग्जिट के बाद ब्रिटेन की सबसे अहम वैश्विक साझेदारी मानी जा रही है।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कहा:
“हमारे भारत के साथ ऐतिहासिक और खास रिश्ते हैं।
यह डील यूरोपीय यूनियन से अलग होने के बाद UK की सबसे अहम समझौता है।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने इस समझौते को दोनों देशों के संबंधों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया।
“मुझे खुशी है कि वर्षों की मेहनत के बाद आज भारत और ब्रिटेन ने
व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह व्यापार, निवेश और साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
इस FTA के अंतर्गत कई ऐसे प्रावधान हैं, जो भारत की महिला श्रमिकों और उद्यमियों के लिए क्रांतिकारी साबित होंगे।
हैंडलूम, हेरिटेज क्राफ्ट, टेक स्टार्टअप्स और क्लीन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों की महिलाओं को:
जैसे लाभों का फायदा मिलेगा।
इस समझौते के तहत:
टेक्सटाइल, लेदर, फुटवियर जैसे भारतीय श्रम-प्रधान उत्पाद अब ब्रिटेन में ड्यूटी-फ्री पहुंच पाएंगे।
यह महिला बुनकरों और डिजाइनर्स के लिए बांग्लादेश, पाकिस्तान, कंबोडिया जैसे देशों से मुकाबले में बराबरी का मंच देगा।
प्रधानमंत्री मोदी 23–24 जुलाई को ब्रिटेन और 25–26 जुलाई को मालदीव की यात्रा पर हैं।
ब्रिटेन में वह:
भारत-ब्रिटेन FTA समझौता केवल व्यापारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक और सामाजिक साझेदारी का भी संकेत है।
इससे महिला उद्यमिता, रोजगार, और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत को नई ताकत मिलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।