होम सांसद अरुण सागर ने खेल प्रेमियों के लिए सदन में उठाई मांग,कहा शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाए एक स्टेडियम

समाचारदेशखेलप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Jul 23, 2025 07:16 PM

सांसद अरुण सागर ने खेल प्रेमियों के लिए सदन में उठाई मांग,कहा शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाए एक स्टेडियम

प्रधानमंत्री द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना शुरू करने से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाया गया: सांसद अरुण सागर

सांसद अरुण सागर ने खेल प्रेमियों के लिए सदन में उठाई मांग,कहा शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा क्षेत्र में बनाया जाए एक स्टेडियम

Shahjahanpur:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गरीब जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू कर गरीब जनता तक उसका लाभ पहुंचाया है। इसी के साथ देश के खेल प्रेमियों के लिए भी उन्होंने खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना शुरू की। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाया जा रहा है। इसी के साथ शाहजहांपुर में छुपी प्रतिभाओं को देश के सामने लाने के लिए सांसद अरूण सागर ने सदन में मांग की है कि कटरा क्षेत्र में खेल प्रेमियों के लिए एक स्टेडियम बनाया जाए। जिससे छोटे जनपद के ग्रामीणों क्षेत्रों में छुपी खेल प्रेमियों की प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके। सांसद ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी मांग को सकारात्मक तरीके से लेकर लेकर जल्द पूरा किया जाएगा। 

सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने खेलो कार्यक्रम की शुरूआत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेलो के प्रसार और वहां पर मौजूद छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रारंभ की है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताया है ।उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर को शहीदों की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां बैटमिंटन के लिए खेलो इंडिया केंद्र शाहजहांपुर संसदीय क्षेत्र के स्पोर्ट्स स्टेडियम को अधिसूचित किया गया है। सांसद ने सदन में अनुरोध किया है कि बैटमिंटन के अधिसूचित किए जाने के साथ साथ शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा क्षेत्र में भी खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना के अंतर्गत एक स्टेडियम की स्थापना की जाए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग और हर धर्म का सम्मान किया गया है। योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेल प्रेमियों का भी खास ख्याल रखा है। यही वजह है कि उन्होंने खेलो इंडिया कार्यक्रम योजना शुरू की है। इससे न केवल छुपी हुई प्रतिभाएं सामने आएंगी बल्कि उनको एक अच्छा भविष्य बनाने का मौका भी मिलेगा। सांसद ने कहा कि इससे पहले उन्होंने सरकार से शाहजहांपुर वासियों के लिए जो कुछ मांगा है। सरकार ने विशेष रूप से सम्मान के साथ शाहजहांपुर वासियों को दिया है। इस बार उनको पूरी उम्मीद है कि उन्होंने जो मांग उठाई है। इस मांग को भी बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। सांसद ने कहा कि आगे भी शाहजहांपुर वासियों की समस्याओं का निस्तारण कराना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रयास जारी रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)