होम Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 29, 2026 07:52 PM

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है।

Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार (28 मार्च) को एयरपोर्ट का उद्घाटन किए जाने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख Mayawati ने बड़ा दावा करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

‘बीएसपी सरकार में शुरू हुआ था एयरपोर्ट का काम’

मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लंबे इंतजार के बाद जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ है, लेकिन इसकी रूपरेखा तैयार करने से लेकर जरूरी बुनियादी कार्य उनकी सरकार के कार्यकाल में ही शुरू कर दिए गए थे।

उन्होंने दावा किया कि यदि उस समय केंद्र में मौजूद कांग्रेस सरकार ने बाधाएं नहीं डाली होतीं, तो यह परियोजना यमुना एक्सप्रेसवे की तरह उनकी सरकार के दौरान ही पूरी हो सकती थी।

कांग्रेस पर लगाए विकास रोकने के आरोप

बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की वजह से परियोजना में देरी हुई। उनके अनुसार, विकास से जुड़े कई बड़े कार्य राजनीतिक कारणों से समय पर पूरे नहीं हो सके।

सपा सरकार पर भी बोला हमला

मायावती ने समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका अधिकतर समय प्रदेश की गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने में बीता।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसपी सरकार द्वारा कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए किए गए कई ऐतिहासिक फैसलों और संस्थानों की उपेक्षा की गई तथा कई स्थानों के नाम बदले गए।

जनता से बीएसपी पर भरोसा रखने की अपील

अपने संदेश में मायावती ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे विरोधी दलों की “छलावे वाली राजनीति” से दूर रहें और बीएसपी की ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ नीति पर भरोसा करें।

उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग बेंच और अलग राज्य की मांग का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि यह सपना अब तक क्यों पूरा नहीं हो पाया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)