होम Iran War: ईरान के हमले से तबाह अमेरिकी ताकत, सऊदी एयरबेस पर खड़े AWACS के दो टुकड़े, पहली तस्वीर ने बढ़ाया तनाव
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और गहरा होता दिखाई दे रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया.
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और गहरा होता दिखाई दे रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य एयरबेस पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें अमेरिका के अत्याधुनिक एयर वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया और उसका अधिकांश ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार (29 मार्च 2026) को ईरान ने सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस को निशाना बनाया। इसी एयरबेस पर अमेरिकी E-3 एयर वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान अन्य अमेरिकी रक्षा प्रणालियों के साथ तैनात था। हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में विमान का केवल अगला और पिछला हिस्सा ही सुरक्षित दिखाई दे रहा है, जबकि बीच का हिस्सा पूरी तरह तबाह बताया जा रहा है।
ईरान की प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले को अंजाम देने के लिए 6 बैलिस्टिक मिसाइलों और 29 अटैक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
एसोसिएटेड प्रेस की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल और ड्रोन हमले में कम से कम 10 अमेरिकी कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा, एयरबेस पर मौजूद कई रिफ्यूलिंग विमानों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने अटैक ड्रोन के साथ लॉन्ग रेंज और मीडियम रेंज मिसाइल सिस्टम का उपयोग किया। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिका के MQ-9 ड्रोन को मार गिराया और एक एफ-16 लड़ाकू विमान को भी निशाना बनाया।
Newly released images capture the damage caused to an American E-3 AWACS plane in Iranian retaliatory strikes on Prince Sultan Air Base in Saudi Arabia.
— Press TV (@PressTV) March 29, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/ftFLmC5wuB
हमले के बाद ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्षतिग्रस्त विमान की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही ईरान ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकियों की ओर से किए जा रहे कथित दावों के उलट उनके एयर डिफेंस सिस्टम्स उनके सबसे महत्वपूर्ण सैन्य संसाधनों की सुरक्षा करने तक में सक्षम नहीं है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।