होम मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाजवादी पार्टी पर लगाए गए आरोपों के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए राजनीतिक मर्यादा और संस्कार की बात कही है, जिससे प्रदेश की सियासत और गर्म होती नजर आ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (28 मार्च) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व की सरकारों ने एयरपोर्ट परियोजना को आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में विकास कार्य बाधित रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि जिस नोएडा को अंधविश्वास के कारण नजरअंदाज किया गया, वहां के सत्ताधारी कुर्सी जाने के डर से आने से भी बचते थे। उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार ने एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया और पहले नोएडा को लूट का एटीएम बना दिया गया था।
प्रधानमंत्री के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे. जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है, जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण. उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा. सादर विदाई!"
अखिलेश यादव के इस बयान को राजनीतिक जवाबी हमला माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने सीधे टकराव से बचते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जहां विकास परियोजना के रूप में देखा जा रहा है, वहीं इसके मंच से शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी ने आगामी चुनावी माहौल की झलक भी दिखा दी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब खुलकर सामने आ रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों दल विकास बनाम पूर्व सरकारों के मुद्दे को लेकर जनता के बीच अपनी-अपनी रणनीति मजबूत करने में जुट गए हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।