होम अमेरिका-भारत तनाव के बीच जिनपिंग करेंगे पीएम मोदी और पुतिन का स्वागत, बोले- ‘हमारे संबंध सबसे स्थिर’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन के दौरे पर जाएंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। शिखर सम्मेलन से ठीक पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान सामने आया है।
नई दिल्ली/बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चीन के दौरे पर जाएंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद रहेंगे। शिखर सम्मेलन से ठीक पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के रिश्ते दुनिया के सबसे स्थिर और परिपक्व हैं।
26 अगस्त को जिनपिंग ने कहा:
“हमारे संबंध सबसे स्थिर और परिपक्व हैं। यह हमारे लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम है।”
रिपोर्ट्स के अनुसार, जिनपिंग खुद पीएम मोदी और पुतिन का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
पीएम मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार को लेकर तनाव बना हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी 28 अगस्त से 1 सितंबर तक जापान और चीन के दौरे पर रहेंगे।
शी जिनपिंग के साथ रूस के राष्ट्रपति पुतिन, और मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व व दक्षिण पूर्व एशिया के कई शीर्ष नेता भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
पिछले साल रूस में ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक साथ मंच साझा कर चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।