होम हैंडलूम कारोबारी दंपति ने पहले 4 साल के अपने मासूम बच्चे को दिया जहर,फिर दोनों अलग-अलग फांसी के फंदे पर लटक गए
मरने से पहले कारोबारी की पत्नी ने अपनी मां को 35 पेज का सुसाइड नोट व्हाट्सएप पर भेजा था| उसमें लिखा है मेरी वजह से आप लोग काफी परेशान रहते हैं अब आप लोग आराम से रहिए गा
शाहजहांपुर | यूपी के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में दुर्गा एनक्लेव कॉलोनी में रहने वाले हैंडलूम के बड़े कारोबारी ने पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ सुसाइड कर लिया | पहले बेटे को चूहे मारने की दवा खिलाकर मारा उसके बाद पति-पत्नी अलग अलग फांसी के फंदे से लटक गए | सूत्रों के हवाले से खबर है कि व्यापार में उनका काफी घाटा हो रहा था जिससे वह लोग काफी परेशान थे | बुधवार सुबह जब घर में कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों को शक हुआ फिर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे|
पुलिस को सूचना दी गई, दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर गई तो देखा कि बेटा बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा था, पति-पत्नी अलग-अलग कमरे में फंदे पर लटके हुए थे, पत्नी बेडरूम में और पति ड्राइंग रूम में फांसी पर लटके थे| तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया| मरने से पहले कारोबारी की पत्नी ने अपनी मां को 35 पेज का सुसाइड नोट व्हाट्सएप पर भेजा था| उसमें लिखा है मेरी वजह से आप लोग काफी परेशान रहते हैं अब आप लोग आराम से रहिए गा | व्यापारी ने 8 साल पहले लव मैरिज करी थी, जिस मकान में यह लोग रहते थे वह मकान 2200 स्क्वायर फीट में बना था, कारोबारी का नाम सचिन ग्रोवर उम्र लगभग 35 वर्ष तथा पत्नी का नाम शिवांगी उम्र लगभग 30 वर्ष थी | बच्चे का नाम फतेह था| 2017 में घर के सामने रहने वाली शिवांगी से सचिन ने लव मैरिज की थी| शहर के दुर्गा एनक्लेव के मकान में सचिन अपनी पत्नी व बेटे, मां और दो भाइयों के साथ रहते थे| सचिन की मां सीमा और पिता विजय कुमार की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है | 2200 स्क्वायर फीट में बना मकान दो मंजिला है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ के आसपास होगी, इस मकान में सचिन उपरी मंजिल पर रहते थे और बाकी परिवार नीचे रहता था| सचिन के दोनों भाई रोहित और गौरव की शादी हो चुकी है |सचिन की शहर में पानीपत हैंडलूम नाम से दो दुकान थी उनके दोनों भाई भी हैंडलूम के ही बिजनेस में है |
पत्नी शिवांगी ने 35 पेज के सुसाइड नोट में बहुत कुछ लिखा है शिवांगी की मां संध्या मिश्रा ने बताया की बेटी ने 35 पन्नों का सुसाइड नोट भेजा था इसमें आर्थिक परेशानी और कर्ज की बात कही गई है| मकान और गाड़ी का लोन भी बताया गया है, यह भी लिखा कि मेरी वजह से आप लोग परेशान रहते हैं,अब आप लोग आराम से रहिएगा| सचिन की भाभी ज्योति ग्रोवर ने बताया की कल शाम को हम लोग मार्केट से आए तो देवर और देवरानी अपने बच्चों के साथ खूब हंस खेल रहे थे, कहीं भी किसी तरह से तनाव नहीं लग रहा था| मुझसे मोबाइल का चार्जर भी मांग कर ले गए थे, ऐसी कोई भी बात नहीं लग रही थी कि इतना बड़ा कदम उठा लेंगे|
शिवांगी की मां का कहना है कि मुझको लगता है किसी बाहरी ने दोनों को प्रताड़ित किया होगा, शिवांगी ने कहा कि मेरी ननद की 15 दिन पहले मौत हो गई थी उनकी आज 13वीं थी, जिसके लिए शिवांगी कल कुछ सामान लेने गई थी मुझे उसने रात में 9:00 बजे कॉल करके कहा था की मां सब सामान सुबह दे जाऊंगी | वह दोनों रात तक बहुत खुश थे, उनका बाहर किसी से कोई झगड़ा जरूर हुआ होगा या किसी भारी व्यक्ति ने दोनों को प्रताड़ित किया है तभी दोनों ने इतना बड़ा आत्मघाती कदम उठाया | उसने मुझे अपने भाई को 35 पन्नों का व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा था, जिसे हमने सुबह देखा, मुझे मेरे बेटे ने बताया की 35 पन्नों में सुसाइड नोट है| जिससे हम लोग पूरा पढ़ भी नहीं पाए, उससे पहले पुलिस ने मोबाइल ले लिया सुसाइड नोट में मेरी बेटी की राइटिंग है कुछ बातें उसने इंग्लिश में कुछ तथा कुछ हिंदी में लिखी हुई हैं |
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।