होम हार के बाद भी नहीं टूटा ममता का हौसला, कार्यकर्ताओं को कविता लिखकर दिया बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद Mamata Banerjee ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भावुक लेकिन संघर्ष से भरा संदेश दिया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी हार के बाद Mamata Banerjee ने अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भावुक लेकिन संघर्ष से भरा संदेश दिया है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने “बहादुर” शीर्षक से एक कविता साझा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से कठिन परिस्थितियों में भी मजबूत बने रहने की अपील की।
चुनावी हार के बाद सामने आया ममता बनर्जी का यह संदेश अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ममता बनर्जी ने अपनी कविता की शुरुआत “हिम्मत न हारें, मजबूत बने रहें” पंक्ति से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह देते हुए लिखा, “अगर आप हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहते हैं, तो कोई आपको छू नहीं सकता''.
उन्होंने विरोधियों का सामना मुस्कुराते हुए करने का संदेश भी दिया। कविता में लिखा गया, “मुस्कान के साथ क्रूर लोगों का सामना करने” और “आपकी मुस्कान ही आपकी मानसिक ताकत है”.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की इस कविता में संघर्ष, अकेलेपन और नैतिक मूल्यों को प्रमुखता से उभारा गया है। ममता ने लिखा, “जब तुम पैदा हुए थे, तब अकेले आए थे और जब तुम्हारी मृत्यु होगी, तब भी अकेले ही जाना होगा. तुम्हारे अच्छे कर्म हमेशा याद किए जाएंगे”.
कविता के जरिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश की कि राजनीतिक हार अंत नहीं होती और संघर्ष जारी रखना जरूरी है।
कविता की अंतिम पंक्ति में ममता बनर्जी ने लिखा, “हिम्मत न हारें. आखिरकार आपको लाभ मिलेगा, यह विश्वास रखें”.
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यह संदेश सिर्फ कार्यकर्ताओं के लिए नहीं, बल्कि चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर भरोसा बनाए रखने की कोशिश भी माना जा रहा है।
हाल ही में आए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में Mamata Banerjee की पार्टी टीएमसी को बड़ा झटका लगा। 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद पार्टी 100 सीटों के अंदर सिमट गई।
वहीं Narendra Modi के नेतृत्व में बीजेपी ने राज्य में पहली बार प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए सरकार बना ली है। चुनाव नतीजों के बाद बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।