होम 2008 मालेगांव धमाका: 16 साल बाद आया बड़ा फैसला, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी
गुरुवार को एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, और अन्य पांच नाम शामिल हैं।
गुरुवार को एनआईए कोर्ट ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, और अन्य पांच नाम शामिल हैं। अदालत ने यह फैसला मुख्य रूप से इस आधार पर लिया कि कोई भी गवाह अपने पुराने बयानों पर कायम नहीं रहा, जिससे आरोप सिद्ध नहीं हो सके।
29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव कस्बे में एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल में बंधे बम विस्फोट में छह लोगों की जान गई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद सात लोगों पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।
शुरुआत में यह मामला महाराष्ट्र एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को सौंपा गया था। ATS ने आरोप लगाया था कि धमाके में इस्तेमाल हुई बाइक साध्वी प्रज्ञा के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके बाद 2011 में केस NIA को ट्रांसफर कर दिया गया। ATS ने यह भी दावा किया था कि धमाके से पहले भोपाल, इंदौर समेत अन्य शहरों में कई गुप्त बैठकें की गई थीं।
इस केस की सुनवाई 2018 में शुरू हुई और 19 अप्रैल 2025 को पूरी हुई। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जो अब आ गया है।
अदालत ने कहा कि पर्याप्त सबूतों के अभाव में आरोपियों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। चश्मदीद गवाहों के पलटने और पर्याप्त फोरेंसिक साक्ष्यों की कमी के चलते सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।