होम शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान हैंडलूम व्यापारी उसकी पत्नी और चार साल के बेटे की मौत के जिम्मेदार तीन लोगों के खिलाफ लिखी गई एफआईआर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंडअपराध Alert Star Digital Team Aug 28, 2025 10:14 PM

शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान हैंडलूम व्यापारी उसकी पत्नी और चार साल के बेटे की मौत के जिम्मेदार तीन लोगों के खिलाफ लिखी गई एफआईआर

आरोपी बार बार बेटी और दामाद के घर आकर प्रताड़ित करते थे। धमकी देते थे कि तुम लोगों को रिश्तेदारों में भी बेइज्जत कर देंगे

शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान हैंडलूम व्यापारी उसकी पत्नी और चार साल के बेटे की मौत के जिम्मेदार तीन लोगों के खिलाफ लिखी गई एफआईआर

शाहजहांपुर | यूपी के शाहजहांपुर में रोजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूदखोरों से परेशान हैंडलूम व्यापारी सचिन ग्रोवर ने पत्नी शिवांगी और चार साल के बेटे के साथ सुसाइड किया था। सचिन ने 12 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमे शहर के तीन सूदखोरों और परिवार पर सहयोग न करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में बुधवार को मृतक की सास ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि दामाद, बेटी और नाती की मौत का जिम्मेदार तीनों लोग हैं और साथ ही कुछ अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

थाना रोजा क्षेत्र के दुर्गा इंकलेव में रहने वाली संध्या मिश्रा ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका दामाद सचिन हरियाणा हैंडलूम के नाम से व्यवसाय करते थे। दामाद ने व्यवसाए करने के लिए रामनगर कालोनी के रहने वाले शैंकी आनन्द, विक्की बग्गा और मोहल्ला चौक के रहने वाले देवांग खन्ना से ब्याज पर रुपये लिए थे। सभी सूदखोर अपराधिक किस्म के हैं। मनचाहा ब्याज बेटी और दामाद से वसूलते थे। मेरी बेटी अदायगी करते करते परेशान थे। आरोपी साजिश करके बेटी और दामाद को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।आरोपी बार बार बेटी और दामाद के घर आकर प्रताड़ित करते थे। धमकी देते थे कि तुम लोगों को रिश्तेदारों में भी बेइज्जत कर देंगे ।जब बेटी और दामाद रुपये अदा करने में असमर्थ हो गए तो आरोपी उनको धमकाने लगे। जब दामाद ने अपने भाई मोहित से मदद मांगी तो उन्होंने भी मदद करने से इंकार कर दिया। इसी प्रताड़ना से तंग होने पर बेटी और दामाद ने सुसाइड नोट में पीड़ा लिखकर 26 अगस्त की रात बेटे फतेह को कोल्ड-ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया ।उसके बाद बेटी दामाद ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटी दामाद ने आत्महत्या आरोपी शैंकी आनन्द, विक्की बग्गा और देवांग खन्ना की प्रताड़ना से की है। यही उनकी मौत के जिम्मेदार हैं। इसके अतिरिक्त सुसाइड नोट में कुछ अज्ञात लोगों के खुलासे किए गए हैं। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

वहीं एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)