होम नए साल पर महंगाई का सिलेंडर बम, कमर्शियल गैस 111 रुपये महंगी, जानें दिल्ली-मुंबई में अब क्या है रेट
साल 2026 के पहले ही दिन (1 जनवरी) आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है।
नई दिल्ली: साल 2026 के पहले ही दिन (1 जनवरी) आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर बाहर खाने-पीने पर पड़ सकता है। रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों की लागत बढ़ेगी, जिससे वे खाने के दाम बढ़ा सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले महीने (1 दिसंबर 2025) कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। उससे पहले नवंबर में भी कीमतें घटाई गई थीं। लेकिन नए साल की शुरुआत में ही कीमतों में बड़ा उछाल आया है।
आम रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अप्रैल 2025 के स्तर पर ही स्थिर हैं:
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।