होम Vande Bharat Sleeper Train: नए साल पर देश को बड़ा तोहफा, हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर दौड़ेगी पहली ट्रेन, फ्लाइट से सस्ता होगा किराया
नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) मोदी सरकार ने रेल यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट और किराये की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी।
नई दिल्ली/कोलकाता: नए साल के पहले दिन (1 जनवरी) मोदी सरकार ने रेल यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्रालय ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट और किराये की घोषणा कर दी है। यह ट्रेन कोलकाता (हावड़ा) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 या 18 जनवरी तक इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस ट्रेन का किराया हवाई जहाज के मुकाबले काफी कम रखा गया है। जहां गुवाहाटी से कोलकाता की फ्लाइट 6,000 से 10,000 रुपये तक होती है, वहीं वंदे भारत स्लीपर का किराया आम आदमी के बजट में होगा:
रेलवे का प्लान है कि अगले 6 महीनों में ऐसी 8 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर उतारी जाएंगी और साल के अंत तक यह संख्या 12 हो जाएगी। ये ट्रेनें मुख्य रूप से 1000 से 1500 किमी की दूरी वाले शहरों को जोड़ेंगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।