होम महिला सशक्तिकरण का दूसरा नाम है मणिपुर, नड्डा बोले- महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है भाजपा
महिला सशक्तिकरण का दूसरा नाम है मणिपुर, नड्डा बोले- महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है भाजपा
मणिपुर में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने है। सत्तारूढ़ भाजपा ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मणिपुर पहुंचे थे। मणिपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मणिपुर में मातृ शक्ति का सामाजिक और आर्थिक योगदान बहुत गहरा है। यहां का ईमा मार्केट सिर्फ महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। महिला सशक्तिकरण का दूसरा नाम मणिपुर है। कॉमनवेल्थ और ओलंपिक खेलों में मणिपुर के खिलाड़ी मेडल्स की झड़ी लगाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मणिपुर में 8 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए जिसमें से 1.56 लाख इंफाल में दिए। पहले महिलाएं पेड़ काटकर लकड़ी इकट्ठा करती थीं उसके बाद घर में आकर चुल्हा जलाती थी उसके बाद भोजन कराती थी। आज इस सुविधा के बाद वह बस लाईटर जलाकर सारे काम कर लेती हैं।राज्यसभा सांसद नड्डा ने कहा कि BJP महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है। भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री, पहली महिला शिक्षा मंत्री, पहली महिला विदेश मंत्री और पहली महिला वित्त मंत्री - सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियुक्त किया। इसके अलावा 12 केंद्रीय मंत्री आज महिलाएं हैं। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर की सरकार ने कई मानकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है - उन्होंने 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' अभियान के तहत लिंग अनुपात में सुधार किया है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया है और शिशु और मातृ मृत्यु दर को भी कम किया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मणिपुर में 2.60 लाख शौचालय बने हैं। शौचालय निर्माण से महिलाओं को सशक्त किया गया है।नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले मणिपुर किस पर चर्चा कर रहा था? रोडब्लॉक, नाकेबंदी - 3 दिन, 3 महीने या 3 साल के लिए भी। अब बीरेन सिंह जी के नेतृत्व में अब कोई रुकावट नहीं है। उन्होंने पूछा कि पीएम मोदी से पहले क्या कोई पीएम पूर्वोत्तर में आया था? पीएम मोदी पिछले कुछ सालों में 50 बार पूर्वोत्तर की यात्रा कर चुके हैं। हमने ये संकल्प लिया है कि एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में ऑर्गेनिक मणिपुर बनाया जाएगा। मणिपुर में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। पूरे देश में मणिपुण ऑर्गेनिक प्रदेश के रूप में उबरेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।