होम क्या अभी भी भाजपा में ही हैं मुकुल रॉय ? वकील ने किया चौंका देने वाला खुलासा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2021 07:55 PM

क्या अभी भी भाजपा में ही हैं मुकुल रॉय ? वकील ने किया चौंका देने वाला खुलासा

क्या अभी भी भाजपा में ही हैं मुकुल रॉय ? वकील ने किया चौंका देने वाला खुलासा

क्या अभी भी भाजपा में ही हैं मुकुल रॉय ? वकील ने किया चौंका देने वाला खुलासा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में लौटने वाले मुकुल रॉय का विधायक पद मान्य है या नहीं ? इस विषय को लेकर विधानसभा में सुनवाई चल रही है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल विधानसभा से टीएमसी में शामिल होने वाले मुकुल रॉय की अयोग्यता पर जल्द फैसला लेने को कहा था। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। इसी बीच मुकुल रॉय के वकील ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया। वकील ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि मुकुल रॉय ने पार्टी नहीं छोड़ी है। वह अभी भी भाजपा में हैं। हालांकि भाजपा के वकील इस बात को मानने से इनकार कर रहे हैं क्योंकि मुकुल रॉय ने 11 जून को टीएमसी की सदस्यता ली थी। इतना ही नहीं भाजपा के पास इससे जुड़े हुए कई प्रमाण भी हैं। जिनमें तस्वीरें शामिल हैं।  भाजपा के वकील ने मुकुल रॉय के वकील के दावों का विरोध करते हुए कहा कि वह इस मामले का कानूनी रूप से विरोध करेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 3 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष के आवास में होगी। आपको बता दें कि मुकुल रॉय ने कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था। जिसके बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने 17 जून को अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर कर मुकुल रॉय को विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया था और दावा किया था कि वह टीएमसी में शामिल हो गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)