होम समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों के लिए सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।सपा प्रमुख ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘सपा सरकार में एटा व अन्य जिलों में प्रस्तावित बिजली के कारखाने अगर बन गये होते तो आज उत्तर प्रदेश के लोगों को देश की सबसे महंगी बिजली नहीं खरीदनी पड़ती। उन्होंने ट्वीट में कहा कि सपा की सरकार बनने पर खेती, घरेलू इस्तेमाल और उद्योगों को नियमित और सस्ती दरों पर बिजली दी जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।