होम शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह की राजनीति में एंट्री, पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 24, 2021 08:15 PM

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह की राजनीति में एंट्री, पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह की राजनीति में एंट्री, पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह की राजनीति में एंट्री, पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

बिग बॉस 13 से सुर्खियों में आई शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने अब राजनीति में कदम रख लिया है। उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल के साथ-साथ उनके पिता भी काफी प्रसिद्ध हुए थे। बिग बॉस 13 के दौरान शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह भी बिग बॉस के सेट पर काफी बार दिखे थे। इतना ही नहीं, जब शहनाज गिल बिग बॉस में थी तो अपने रिश्तो को लेकर उन्होंने खूब इंटरव्यू दिए थे। एक बार फिर से संतोख सिंह सुर्खियों में हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। संतोष सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बेटी शहनाज गिल से प्यार तो बहुत करते हैं। लेकिन नाराज भी बहुत जल्द ही हो जाते हैं। कुल मिलाकर देखें तो शहनाज का पिता के साथ खट्टा मीठा वाला रिश्ता है। कुछ समय पहले संतोख सिंह ने शहनाज गिल के साथ एक फोटो भी साझा की थी जिसके जरिए वह उन्होंने यह दिखाने की कोशिश किया था कि वह अपनी बेटी से कितना प्यार करते हैं। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह एक वक्त काफी मुश्किलों में फंस गए थे। जब उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगा दिया था। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी थी। हालांकि, शहनाज के भाई ने आरोपों को झूठ और बकवास बताया था। संतोख सिंह एक बार बेटी से इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने यह तक कह दिया था कि वह बात नहीं करेंगे। दरअसल, शहनाज गिल पिता को बिना बताए ही म्यूजिक वीडियो के शूटिंग के लिए चली गई थी जिससे कि वह नाराज हो गए। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)