होम स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Dec 24, 2021 06:49 PM

स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा को प्रथम पुरस्कार

लखनऊ, 24 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-1 की प्रतिभाशाली छात्रा वर्णिका श्रीवास्तव ने नेशनल स्टोरीटेलिंग कम्पटीशन में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता मिशन इम्प्रूवमेन्ट फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने बड़े आत्मविश्वास से कथा वाचन कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया। यह प्रतियोगिता छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करने, उनमें आत्मविश्वास का संचार करने एवं उनके ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयाजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

            सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)