होम उत्तर भारत में तरसा रहा मॉनसून, कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे के हालात, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2022 10:49 PM

उत्तर भारत में तरसा रहा मॉनसून, कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे के हालात, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

उत्तर भारत में तरसा रहा मॉनसून, कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे के हालात, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

उत्तर भारत में तरसा रहा मॉनसून, कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे के हालात, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

इस बार उत्तर भारत के बड़े भू-भाग में मानसून तरसा रहा है। वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं जहां बाढ़ के हालात हैं। अब तक के साउथवेस्ट मॉनसून के अपडेट के मुताबिक देशभर में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में सभी राज्यों के मुकाबले सबसे कम बारिश हुई है। 


सोमवार को देशभर में आजादी की 76वीं सालगिरह बनाई गई। इस दिन देशभर में सामान्य से 110 फीसदी ज्याद बारिश रिकॉर्ड की गई। लेकिन उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां 1 जून से 15 अगस्त तक सामान्य से 44 फीसदी कम वर्षा हुई है। झारखंड में सामान्य से 35 फीसदी कम  वर्षा हुई है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां सामान्य से 19 फीसदी कम वर्षा हुई। 

दक्षिण भारत की ओर चलें तो तमिलनाडु में सामान्य से 81 फीसदी ज्यादा और तेलंगाना में 74 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई है। यहां कई नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। 

कर्नाटक में 34 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है वहीं गुजरात में 31 फीसदी ज्यादा वर्षा दर्ज हुई। महाराषअट्र में 30 फीसदी तो मध्य प्रदेश में 16 फीसदी ज्यादा वर्षा हुई। इन प्रदेशों में ज्यादा बारिश के बावजूद अगर भारत में कुल मिलाकर औसत से कम बारिश हुई है तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तर भारत के अन्य राज्यों में कितनी कम बरसात हुई होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)