होम शाहजहांपुर: एस.एस. कॉलेज और एस. एस. लॉ कालेज ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभाजन की विभीषिका विषय पर एक गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2022 11:57 AM

शाहजहांपुर: एस.एस. कॉलेज और एस. एस. लॉ कालेज ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभाजन की विभीषिका विषय पर एक गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया

पंजाबी महासभा के नए सत्र के अध्यक्ष कृष्णलाल छाबड़ा ने अपने पारिवारिक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि ष्मुस्लिम लीग द्वारा बनाया गया प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस सभ्य समाज पर कभी न मिटने वाला कलंक है

शाहजहांपुर: एस.एस. कॉलेज और एस. एस. लॉ कालेज ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभाजन की विभीषिका विषय पर एक गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना) 14.08.2022 को शाहजहांपुर, जनपद के एस.एस. कॉलेज और एस. एस. लॉ कालेज ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभाजन की विभीषिका विषय पर एक गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। वन्देमातरम् के बाद डा. विकास खुराना ने विषय स्थापना करते हुए विभाजन की परिस्थितियों और जनसामान्य के जीवन में होने वाली उथल पुथल पर प्रकाश डालते हुए कहा की विभाजन के साथ परिवारों का विभाजन भी हुआ। जिसका दर्द विस्थापित समाज आज तक सहन कर रहा है। पंजाबी महासभा के नए सत्र के अध्यक्ष कृष्णलाल छाबड़ा ने अपने पारिवारिक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि ष्मुस्लिम लीग द्वारा बनाया गया प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस सभ्य समाज पर कभी न मिटने वाला कलंक है। इस रोज नौआखली और पश्चिमी पंजाब में जहां जहां लीग की सरकार थी सार्वजनिक छुट्टी कर हिंदुओ और पंजाबियो पर हमले किए गए।ष्

सिख पंजाबी महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी ने कहा कि आज पाठ्यक्रम में यह तो बताया जाता है कि अकबर महान था और औरंगजेब ने किस तरह हुकूमत कायम की किंतु न ही ऊधम सिंह की वीरता की कहानी सुनाई जाती है और न ही सिख गुरुओं की कुर्बानी के लिए कुछ बताया जाता है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुआ ने कहा कि सिख पंजाबी मेहनतकश कौम है, इसने न ही कभी भिक्षा मांगी बल्कि हमेशा भूखे प्यासे को खाना देकर उसकी दुआए ही ली है।

नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने कहा कि शासन द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका के संदर्भ में हम लोग एकत्रित हुए है। वही एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। माननीय सांसद श्री मिथिलेश कुमार जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाजन की विभीषिका के विषय में बताया।

  इस अवसर पर विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत में आए विस्थापित परिवारों के पंजाबी समाज के 92 वर्षीय सरदार प्यारा सिंह और 91 वर्षीय माता भगवंती चोपड़ा को स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट करके सम्मनित किया। डा ए. के. मिश्रा ने उन्हें महाविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया । डा खुराना ने कहा की वयोवृद्ध बिहारी लाल चांदना, सतनामदास सचदेवा, रघुनाथ बत्रा, जुझार सिंह, वेदप्रकाश कुमरा को उनके घर जा कर सम्मानित किया जाएगा। डा अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में विभाजन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। साथ ही विभाजन विभीषिका विषय पर प्रदर्शनी भी लगायी गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र गौतम,जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रीरामनगर मंदिर कमेटी के प्रधान ला जपात बत्रा, पूर्व सभासद कृष्ण गोपाल बिननू हरीश सचदेव, चंदू गुलाटी, सुरेंद्र सेठी, सुनील गुप्ता, कर्मवीर सिंह बग्गा, दिनेश गोगिया, यश सचदेव,अनमोल खुराना, दुर्गा अरोड़ा, मनीष कालड़ा आदि उपस्थित थे।

 

मौन जलूस शाहजहांपुर शाहजहांपुर स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर तत्कालीन विस्थापित परिवारों और विभाजन के दौरान बलिदान हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से एक शांति मार्च का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सचिव डॉक्टर ए के मिश्रा प्राचार्य डॉक्टर के आजाद डॉक्टर आलोक मिश्रा डॉ आदित्य कुमार सिंह , ए डी एम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह, एस डी एम शैलेंद्र गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव , विस्थापितों के पारिवारिक सदस्यों तथा लगभग 150 छात्र छात्राओं ने ने भाग लिया । मौन जुलूस का समापन स्वामी शुकदेवानंद के मंदिर पर हुआ । जहां सभी की समृद्धि ,देश की सुरक्षा और विकास की कामना से पूजन किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)